सोमवार, 31 जनवरी 2022

सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता

 



सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता


       आर्य पुरोहित सभा जनपद आगरा द्वारा किये जा रहे मासिक कार्यक्रम में वेद प्रचार के साथ आर्य वीर दल जनपद आगरा के संयुक्त तत्वावधान में "सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में सत्यार्थ प्रकाश के प्रथम समुल्लास पर विषय स्पष्ट करते हुए लेख लिखना है अर्थात् आपको अपने लेख में यह समझाना है कि महर्षि दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने सत्यार्थ प्रकाश के प्रथम समुल्लास में क्या सन्देश दिया है। उत्तम लेख लिखने वाले प्रतिभागियों को अपना लेख कार्यक्रम में पढ़ने का अवसर दिया जायेगा। और उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के स्त्री और पुरुष भाग ले सकते हैं।


        प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप अपना पञ्जीकरण करालें। पञ्जीकरण शुल्क मात्र १००/- है, जिसमें आपको सत्यार्थ प्रकाश भी उपलब्ध कराया जायेगा। यदि आपके पास सत्यार्थ प्रकाश है तो ५०/- देकर ही अपना पञ्जीकरण करा सकते हैं। आप अपना पञ्जीकरण केन्द्रों से करायें या अपने मोबाइल से भी अपना पञ्जीकरण करा सकते हैं, पेटीएम से या गूगल पे से पंजीकरण शुल्क भेजकर अपना फार्म जमा करा सकते हो। यदि सत्यार्थ प्रकाश आपके पास है तो केवल ५०/- भेजकर और सत्यार्थ प्रकाश चाहिए तो १५०/- भेजकर, जिसमें ५०/- कोरियर सेवा के लिए हैं। ( मोबाइल से पञ्जीकरण कराने के लिए सम्पर्क करें - श्री राकेश तिवारी ( कोषाध्यक्ष आर्य वीर जनपद आगरा एवं मन्त्री आर्य समाज ताजगंज, आगरा सम्पर्क सूत्र - 9456460570 )


कृपया ध्यान दें - आप अपना पञ्जीकरण शीघ्र करा लें तथा अपना लेख फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिन सोमवार विक्रम संवत् २०७८ (२८ फरवरी २०२२ ) तक अवश्य जमा करा दें।


   सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता का पञ्जीकरण विभिन्न नगरों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता पञ्जीकरण केन्द्र निम्नलिखित हैं -


👉 आगरा

श्री पवन आर्य ( योगाचार्य ) - वैदिक लाइफ, योगा एण्ड मेडिटेशन सेन्टर, ई- ३११, कमला नगर आगरा ( उ०प्र० )

 सम्पर्क सूत्र : +91 89237 65866 )


👉 मथुरा

श्री कन्हैयालाल आर्य 

सत्य प्रकाशन

डाकघर - गायत्री तपोभूमि, वृन्दावन मार्ग

( आचार्य प्रेमभिक्षु मार्ग ), मसानी चौराहे के पास,

मथुरा - 281003 ( उ०प्र० )

सम्पर्क सूत्र - 9759804182


👉 फरीदाबाद

डॉ॰ गजराज आर्य ( सम्पर्क सूत्र - 9213771515 )

श्री देवेन्द्र शास्त्री ( सम्पर्क सूत्र - 8849649259 )

आर्य समाज सेक्टर19, फरीदाबाद, हरियाणा


👉 सोनीपत

आचार्य सन्दीप आर्य - आर्य समाज सेक्टर १४, सोनीपत हरियाणा

सम्पर्क सूत्र - 9466821003.


👉 पानीपत

डॉ॰ राजवीर आर्य - हरित ऊर्जा ( Green Energy ), एम जे आर रोड़, नियर डेज होटल, सेक्टर - 25, पानीपत, हरियाणा

सम्पर्क सूत्र - 7206266000.


👉 कोटा

श्री आर० सी० आर्य - 10 ए 23, महावीर नगर  - 3, (पारिजात ) कोटा - 324005 ( राजस्थान )

सम्पर्क सूत्र - 9660482456.


👉 कानपुर

श्री विनोद कुमार आर्य - 1/494 वेद सदन, ओम वाटिका पार्क, अम्बेडकरपुरम आवास विकास 3, कल्याणपुर कानपुर 208017

सम्पर्क सूत्र - 7985422247; 8765193154; 8765193154.


👉 दिल्ली

आचार्य यशपाल आर्य - गुरुकुल तिहाड़ गांव, दिल्ली

सम्पर्क सूत्र - 9818517125


👉 इन्दौर

डॉ॰ दक्षदेव गौड़ - आर्य समाज मल्हारगंज, इन्दौर

सम्पर्क सूत्र - 6264932951


👉 सहारनपुर

श्री अवनीश आर्य ( संचालक आर्य वीर दल जनपद सहारनपुर एवं मन्त्री आर्य उपप्रतिनिधि सभा सहारनपुर )

आर्य समाज जनक नगर निकट उत्सव पैलेस स्वामी श्रद्धनन्द मार्ग 

सम्पर्क सूत्र - 7417015335


👉 सुमेरपुर

डॉ॰ विवेक आर्य - मोहल्ला गुरगुज, आर्यसमाज भरूवा सुमेरपुर , जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश पिन 210502

 सम्पर्क सूत्र - 08423507590


👉 अगली बार देशभर कर अन्य स्थानों पर भी केन्द्र बनाये जायेंगे, केन्द्र बनाने के लिए आप भी अपनी सहमति दे सकते हैं।


        

          आप सभी भाई बहनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक भाई बहनों तक यह सन्देश पहुंचाने की कृपा करें जिससे अधिक लोग इस प्रतियोगिता में भाग से सकें।


     आर्य पुरोहित सभा का आगामी कार्यक्रम फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन गुरुवार विक्रम संवत्‌ २०७८ ( ३ मार्च २०२२ )  को श्रीमती पुष्पा आर्या एवं श्री प्रतीक निधि गुप्ता जी के विशेष सहयोग से "वैदिक लाइफ, योगा एण्ड मेडिटेशन सेन्टर, ई- ३११, कमला नगर आगरा, में अपराह्न २:०० बजे से ५:०० बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमें सत्यार्थ प्रकाश के प्रथम समुल्लास की जानकारी दी जायेगी।


      आप सादर आमन्त्रित हैं कृपया कार्यक्रम में समय से पहुंचकर कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें। 


       इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपके सुझाव आमन्त्रित हैं, अपने बहुमूल्य विचारों से हमें लाभान्वित करने की कृपा करें।


      आपकी बड़ी कृपा होगी।


        प्रतियोगिता से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें - 9897060822


निवेदक

आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री  ( वैदिक प्रवक्ता )

संचालक आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश

प्रधान आर्य पुरोहित सभा जनपद आगरा


मनोज खुराना ( सी०ए०)

संचालक आर्य वीर दल जनपद आगरा

प्रधान आर्य समाज नाई की मण्डी, आगरा


विश्वेन्द्रार्य शास्त्री ( धर्माचार्य )

मन्त्री आर्य वीर दल जनपद आगरा

मन्त्री आर्य पुरोहित सभा जनपद आगरा


आर्य पुरोहित सभा जनपद आगरा एवं आर्य वीर दल जनपद आगरा के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यगण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक काढ़ा ( चूर्ण )

रोग_प्रतिरोधक_क्षमता_वर्धक_काढ़ा ( चूर्ण ) ( भारत सरकार / आयुष मन्त्रालय द्वारा निर्दिष्ट ) घटक - गिलोय, मुलहटी, तुलसी, दालचीनी, हल्दी, सौंठ...