सोमवार, 14 मार्च 2022

वेद प्रचार एवं प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

वेद प्रचार एवं‌ सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न
      आर्य पुरोहित सभा का वेद प्रचार कार्यक्रम फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी दिन रविवार विक्रम संवत्‌ २०७८ ( १३ मार्च २०२२ )  को श्रीमती पुष्पा आर्या एवं श्री प्रतीक निधि गुप्ता जी के विशेष सहयोग से आर्य समाज बल्केश्वर कमलानगर ( एफ - ९४, कमला नगर ) आगरा, में अपराह्न २:०० बजे से ४:०० बजे तक आयोजित किया गया। 
         कार्यक्रम में आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री जी ने सत्यार्थ प्रकाश के प्रथम समुल्लास पर व्याख्यान किया चूंकि होली का त्योहार समीप है इसीलिए होली के वैदिक स्वरूप पर भी उन्होंने चर्चा की। 
           आर्य वीर दल जनपद आगरा के सहयोग से हुई प्रतियोगिता का परिणाम‌ भी घोषित करके पुरस्कार वितरित भी किये गये। प्रतियोगिता में 
बाड़ी ( राजस्थान ) से श्रीमती कमलेश आर्या जी ने प्रथम, 
गाजियाबाद ( उत्तर प्रदेश ) से डॉ॰ प्रतिभा सिंहल जी ने द्वितीय और 
आगरा ( उत्तर प्रदेश ) से श्री वीरेन्द्र कनवर जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 
           प्रतियोगिता में निम्नलिखित प्रतिभागियों को सान्त्वना पुरस्कार भी दिये गये -
श्रीमती कान्ता बंसल ( आगरा, उत्तर प्रदेश )
श्री साहव सिंह ( राजा खेड़ा, राजस्थान )
श्रीमती चन्द्रकान्ता आर्या ( चण्डीगढ़ )
श्री तुलसीराम आर्य ( आगरा, उत्तर प्रदेश )
श्रीमती कुसुम मित्तल ( बाड़ी, राजस्थान )
श्रीमती प्रेमा कनवर ( आगरा, उत्तर प्रदेश )
श्रीमती माहेश्वरी गुप्ता ( आगरा, उत्तर प्रदेश )
     प्रतियोगिता आगे भी निरन्तर होती रहेगी। देश के विभिन्न स्थानों से हमें जिन महानुभावों ने सहयोग किया उन्हें भी सम्मानित किया गया है और जो उपस्थित नहीं हो सके हैं उनका सम्मानपत्र उन्हें भेजा जारहा है।
     इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपके सुझाव आमन्त्रित हैं, अपने बहुमूल्य विचारों से हमें लाभान्वित करने की कृपा करें।
    आपकी बड़ी कृपा होगी।
प्रतियोगिता के विशेष सहयोगी -
श्री नीरज आर्य ( प्रधान गुरुकुल तिहाड़ गांव दिल्ली )
श्री वीरेन्द्र कनवर ( संरक्षक आर्य वीर दल जनपद आगरा एवं‌ संचालक पतंजलि चिकित्सालय कमला नगर आगरा )
श्री राकेश तिवारी ( कोषाध्यक्ष आर्य वीर दल जनपद आगरा एवं‌ मन्त्री आर्य समाज ताजगंज आगरा )
श्रीमती प्रेमा कनवर ( संचालिका आर्य वीरांगना दल जनपद आगरा )
श्री पवन आर्य ( योगाचार्य एवं संचालक वैदिक योग केन्द्र आगरा )
डॉ॰ दक्षदेव गौड़ ( प्रधान आर्य समाज मल्हारगंज, इन्दौर )
श्री कन्हैयालाल आर्य  ( व्यवस्थापक सत्य प्रकाशन, मथुरा )
डॉ॰ गजराज आर्य ( प्रधान आर्य समाज सै० १९, फरीदाबाद )
आचार्य सन्दीप आर्य ( कार्यकारी संचालक आर्य वीर दल हरियाणा )
डॉ॰ राजवीर आर्य ( मन्त्री वैदिक परिवार पानीपत )
श्री आर० सी० आर्य ( प्रधान आर्य समाज महावीर नगर, कोटा )
श्री विनोद कुमार आर्य ( कानपुर ), आचार्य यशपाल आर्य ( दिल्ली )
श्री अवनीश आर्य (आर्य वीर दल जनपद संचालक सहारनपुर )
डॉ॰ विवेक आर्य ( संचालक आर्य वीर दल मध्य उत्तर प्रदेश )

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध उद्योगपति श्री महावीर वर्मा जी एवं श्री सूर्यप्रकाश गुप्ता जी के द्वारा पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ तथा श्री अशोक शास्त्री, श्री अभय यादव, श्री अर्जुदेव महाजन, श्री तीर्थराम शास्त्री, श्री अनुज आर्य, श्री भरत सिंह, श्री प्रभात माहेश्वरी, श्री अवनीन्द्र गुप्ता, श्री के बी शर्मा, आचार्य हुकुमसिंह भारती, श्री रामशरण आर्य, श्रीमती विद्या गुप्ता, श्रीमती पुष्पा आर्या, श्रीमती कंचन गुप्ता, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती रानी आर्या, श्रीमती ऊषा गुप्ता, श्रीमती पुष्पलता गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती चन्द्रकान्ता आर्या, कु० ऋचा आर्या, श्रीमती मीना अग्रवाल आदि सम्मानित महानुभावों ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
        प्रतियोगिता से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें - 9897060822

निवेदक
विश्वेन्द्रार्य शास्त्री ( धर्माचार्य )
मन्त्री आर्य वीर दल जनपद आगरा
मन्त्री आर्य पुरोहित सभा जनपद आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक काढ़ा ( चूर्ण )

रोग_प्रतिरोधक_क्षमता_वर्धक_काढ़ा ( चूर्ण ) ( भारत सरकार / आयुष मन्त्रालय द्वारा निर्दिष्ट ) घटक - गिलोय, मुलहटी, तुलसी, दालचीनी, हल्दी, सौंठ...